Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा और बारिश मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। 26 दिसंबर को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य में शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। जयपुर का ऐतिहासिक जल महल भी घने कोहरे के कारण अदृश्य हो गया है।

बीते 24 घंटों में कोटा में हल्की बारिश हुई, जबकि झालावाड़ के पचपहाड़ क्षेत्र में 86 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। वहीं, बारां में अधिकतम तापमान 28.2°C और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 6.4°C रहा। जयपुर समेत कई शहरों में कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हुआ।
राजस्थान के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सिरोही में 4.1°C, सीकर में 5.7°C, फतेहपुर में 6.2°C और जयपुर में 7.2°C तापमान रहा।
मौसम विभाग ने कोटा और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश और घने कोहरे की संभावना जताई है। 30 दिसंबर से बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। राज्य के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा पड़ने का अनुमान है, जिससे राहत मिलने की उम्मीद कम है।
पढ़ें ये खबरें
- 12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप
- CSK vs PBKS IPL 2026: चेन्नई की लगातार दूसरी हार, पंजाब ने 5 विकेट से जीता मैच, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
- धरने पर बैठे विधायक: 1400 हेक्टेयर वाले इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का किया विरोध, कहा- ग्रामीणों की बिना सुनवाई प्लांट लगाना गलत
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी को कोई शक है तो…नकली नोटों को लेकर अखिलेश यादव का करारा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो ने ऐसा क्या कहा
- नवादा: पड़ोसी के घर खेलने गए बच्चे के हाथ में फटा बम, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

