Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा और बारिश मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। 26 दिसंबर को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य में शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। जयपुर का ऐतिहासिक जल महल भी घने कोहरे के कारण अदृश्य हो गया है।

बीते 24 घंटों में कोटा में हल्की बारिश हुई, जबकि झालावाड़ के पचपहाड़ क्षेत्र में 86 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। वहीं, बारां में अधिकतम तापमान 28.2°C और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 6.4°C रहा। जयपुर समेत कई शहरों में कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हुआ।
राजस्थान के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सिरोही में 4.1°C, सीकर में 5.7°C, फतेहपुर में 6.2°C और जयपुर में 7.2°C तापमान रहा।
मौसम विभाग ने कोटा और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश और घने कोहरे की संभावना जताई है। 30 दिसंबर से बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। राज्य के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा पड़ने का अनुमान है, जिससे राहत मिलने की उम्मीद कम है।
पढ़ें ये खबरें
- गुजरात के अहमदाबाद में 25 करोड़ की ड्रग्स के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- गुजरात: पूर्व विधायक जेठा सोलंकी ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
- आदिवासी प्रदेश बनेगा या भील प्रदेश? मांग को लेकर दो संगठनों के प्रतिनिधि आमने-सामने, वीडियो जारी कर रखी अपनी बात
- PM मोदी को नेतन्याहू का फोन, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित मच्छार के साथ मशाल जलाने का न्योता
- टेंपो पलटने से दबकर मजदूर की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, चालक फरार

