Rajasthan Weather: राजस्थान में आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 13 से 16 मार्च के बीच राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

होली पर मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 मार्च को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और जैसलमेर-फलोदी क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। हालांकि, 13 मार्च से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है।
राजस्थान का तापमान (12 मार्च)
- बाड़मेर – 41.2°C
- अजमेर – 35.8°C
- अलवर – 32.4°C
- जयपुर – 35.4°C
- सीकर – 33.0°C
- कोटा – 38.2°C
- चित्तौड़गढ़ – 39.7°C
- जैसलमेर – 36.8°C
- जोधपुर – 38.0°C
- बीकानेर – 34.8°C
- चूरू – 34.2°C
- श्री गंगानगर – 31.4°C
- माउंट आबू – 28.8°C
शुष्क रहा बुधवार का मौसम
12 मार्च को राज्य का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। बाड़मेर में अधिकतम 41.2°C और न्यूनतम 13.1°C तापमान दर्ज किया गया। हवा में 30-90% तक आर्द्रता रही।
पढ़ें ये खबरें
- India U-19 Win Finals : भारत ने शानदार अंदाज में 6वीं बार जीता खिताब, इंग्लैंड को 100 रनों से दी करारी शिकस्त
- Rajasthan News: जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया, परिवार ने कराया मृत्युभोज
- जंडियाला गुरु में कांग्रेस की रैली के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
- Rajasthan News: MLA-LAD फंड घोटाला; पूर्व विधायक पर 2.87 करोड़ की हेराफेरी, ED ने किया गिरफ्तार
- श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर खुरालगढ़ साहिब में राज्य स्तरीय समागम, मुख्यमंत्री ने किए बड़े ऐलान

