Rajasthan Weather: राजस्थान में आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 13 से 16 मार्च के बीच राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

होली पर मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 मार्च को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और जैसलमेर-फलोदी क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। हालांकि, 13 मार्च से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है।
राजस्थान का तापमान (12 मार्च)
- बाड़मेर – 41.2°C
- अजमेर – 35.8°C
- अलवर – 32.4°C
- जयपुर – 35.4°C
- सीकर – 33.0°C
- कोटा – 38.2°C
- चित्तौड़गढ़ – 39.7°C
- जैसलमेर – 36.8°C
- जोधपुर – 38.0°C
- बीकानेर – 34.8°C
- चूरू – 34.2°C
- श्री गंगानगर – 31.4°C
- माउंट आबू – 28.8°C
शुष्क रहा बुधवार का मौसम
12 मार्च को राज्य का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। बाड़मेर में अधिकतम 41.2°C और न्यूनतम 13.1°C तापमान दर्ज किया गया। हवा में 30-90% तक आर्द्रता रही।
पढ़ें ये खबरें
- रायखेड़ा अदानी पावर प्लांट में बलवा: बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
- यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! कल से महाभर्ती शुरू; चेक करें अपने जिले की तारीख-जरूरी गाइडलाइन्स
