Rajasthan Weather: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजस्थान में पूरी तरह से दस्तक दे दी है और अब प्रदेश भर में इसका असर देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों के भीतर पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। बांसवाड़ा जिले के भूंगड़ा क्षेत्र में सर्वाधिक 115 मिमी यानी लगभग 8 इंच बारिश हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा अब जैसलमेर, बीकानेर, अनूपगढ़, झुंझुनू और भरतपुर तक पहुंच चुकी है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में मानसून देश के शेष भागों में भी तेजी से आगे बढ़ेगा।
राज्य में भारी उमस के बीच बारिश का यह दौर गर्मी से राहत लेकर आया है। जैसलमेर में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक गिर गया। हवा में नमी का स्तर 50 से 100 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह से मानसूनी हो चला है।
जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, टोंक, बीकानेर, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर और सिरोही जैसे जिलों में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 2 जुलाई तक और पश्चिमी राजस्थान में 29 जून तक कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : प्यार के झूठे सपने दिखाकर शादी से किया इंकार, युवती ने की आत्महत्या, दगाबाज प्रेमी गिरफ्तार
- ट्रेन का अटेंडर और सुपरवाइजर निकले गांजा तस्कर: प्लेटफॉर्म से लाखों का गांजा जब्त, रेल सेवाओं की आड़ में फल-फूल रहा नेटवर्क
- इस्लामाबाद के जरिए ईरान को मिला ट्रंप का प्रस्ताव, भड़के तेहरान ने की पाकिस्तान भारी बेइज्जती ; ठुकराया मध्यस्था का प्रस्ताव
- मोनालिसा और फरमान की शादी नहीं स्वीकार रहे दोनों परिवार, लड़के के पिता ने भी तोड़ा नाता
- IPL 2026, RR vs CSK : राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, चेन्नई सुपर किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
