Rajasthan Weather: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजस्थान में पूरी तरह से दस्तक दे दी है और अब प्रदेश भर में इसका असर देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों के भीतर पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। बांसवाड़ा जिले के भूंगड़ा क्षेत्र में सर्वाधिक 115 मिमी यानी लगभग 8 इंच बारिश हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा अब जैसलमेर, बीकानेर, अनूपगढ़, झुंझुनू और भरतपुर तक पहुंच चुकी है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में मानसून देश के शेष भागों में भी तेजी से आगे बढ़ेगा।
राज्य में भारी उमस के बीच बारिश का यह दौर गर्मी से राहत लेकर आया है। जैसलमेर में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक गिर गया। हवा में नमी का स्तर 50 से 100 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह से मानसूनी हो चला है।
जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, टोंक, बीकानेर, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर और सिरोही जैसे जिलों में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 2 जुलाई तक और पश्चिमी राजस्थान में 29 जून तक कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह गिरफ्तार! STF ने उठाया
- दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदातः बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
- राजस्थान समाचार: अलौकिक शक्तियों के लिए बलि देने 22 महीने के बच्चे का अपहरण, 34 साल का व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
- बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक और शिक्षक सीट के लिए वोटिंग जारी, दिग्गजों के भाग्य का फैसला कर रहे 1.35 लाख मतदाता
- यूपी MLC चुनाव में मुजफ्फरनगर में सपा-भाजपा भिड़ंत, कई जगहों पर विवाद
