Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 फरवरी से 1 मार्च के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, शेष अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

तापमान में बढ़ोतरी, दिन हुए गर्म
राज्य में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार (26 फरवरी) को जयपुर समेत कई शहरों में तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा दर्ज किया गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि जालोर में 32.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ और सिरोही में 34.3 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 34 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रातें भी होने लगीं गर्म
अलवर, उदयपुर, बारां, डूंगरपुर, सिरोही, करौली, माउंट आबू और पाली को छोड़कर बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। डूंगरपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
बीकानेर और गंगानगर में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 28 फरवरी को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू और सीकर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
पढ़ें ये खबरें
- सिंगरौली में श्रमिकों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध: टीआई को हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव, राजनीतिक भूमिका पर उठ रहे सवाल!
- दिवाली से पहले महंगाई का झटका: अहमदाबाद में CNG ₹100 के पार, बढ़ा आर्थिक बोझ
- फुलवारीशरीफ थाने में 11 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर छोड़े, अपर थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज
- ई-अटेंडेंस व्यवस्था में तकनीकी गड़बड़ीः ऐप से गायब हुए सुबह और पूरे दिन की शिफ्ट के विकल्प, शिक्षकों को हुई भारी परेशानी
