Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम शुष्क होने के साथ-साथ ठंड का अहसास होने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण आगामी दिनों में कुछ जिलों में सर्दी बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगेगा।
वहीं, पश्चिमी विक्षोभ का असर भी खत्म हो चुका है। पिछले सप्ताह इस विक्षोभ के प्रभाव से कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। आगामी सप्ताह में भी मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है, और अगले 2-3 दिनों के लिए किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

रात के तापमान में गिरावट
प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। 25 अक्टूबर को फलौदी में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंता (बारां) में 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य शहरों के तापमान
माउंट आबू में तापमान 16.4 डिग्री रहा, जबकि अजमेर में 33.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 33.1 डिग्री, अलवर में 32.4 डिग्री, जयपुर में 32.6 डिग्री, सीकर में 33.5 डिग्री, कोटा में 34.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.9 डिग्री, धौलपुर में 36.2 डिग्री, करौली में 35 डिग्री, बाड़मेर में 38.2 डिग्री, बीकानेर में 35.8 डिग्री, चूरू में 34.8 डिग्री और जालोर में 36.5 डिग्री तापमान रहा।
पढ़ें ये खबरें भी
- CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा खुलासा, बोले- सौरव दास और आशुतोष रांका लेते थे फैसले, मैं बस आदेश मान रहा था
- Ritu Barala Case: डोटासरा की पुलिस को चुनौती, जीरो FIR पर जयपुर में क्यों अड़ी कांग्रेस?
- सास-बहू की दर्दनाक मौत: खेत में काम करते समय बड़ा हादसा, मां-भाभी को बचाने के चक्कर में झुलसी युवती
- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर कैसे हुआ हमला? सामने आया नया वीडियो; पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू

