Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो रहा है. इस सर्दी की पहली मावठ हो गई है. इससे राज्य में शुक्रवार को जयपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है. राजधानी जयपुर में सुबह हल्की फुहारें पड़ीं, ठंडी हवा चली और कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक और भीलवाड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में आज भी कोहरा बने रहने की स्थिति है.

फतेहपुर में शीतलहर जारी
डेली रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई. अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. आर्द्रता का स्तर विभिन्न इलाकों में 31 से 73 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया.
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
अजमेर में 15.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 14.4 डिग्री, अलवर में 9.0 डिग्री, जयपुर में 15.2 डिग्री, पिलानी में 10.0 डिग्री, सीकर में 13.0 डिग्री, कोटा में 14.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 14.2 डिग्री, बाड़मेर में 15.5 डिग्री, जैसलमेर में 12.5 डिग्री, जोधपुर में 17.4 डिग्री, बीकानेर में 14.1 डिग्री, चूरू में 10.5 डिग्री और श्री गंगानगर में 10.1 डिग्री, नागौर में 11.3 डिग्री, जालौर में 17.1 डिग्री, सिरोही में 13.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 9.2 डिग्री, करौली में 9.7 डिग्री, दौसा में 10.4 डिग्री और झुंझुनूं में 12.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
दिसंबर में शीतलहर का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर ने बताया है कि आज और कल दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है. कोहरे को देखते हुए छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है. दिसंबर के पहले हफ्ते में पूरे राज्य में शीतलहर का येलो अलर्ट लागू रहेगा.
मावठ क्या होती है
मावठ सर्दियों में होने वाली वह बारिश है जो पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान और उत्तर-पश्चिम भारत में होती है. यह बारिश रबी की फसलों, खासकर गेहूं और सरसों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है, इसलिए इसे सुनहरी बूंदें भी कहा जाता है.
पढ़ें ये खबरें
- एअर इंडिया के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? आसमान में फ्लाइट का इंजन अचानक हुआ बंद, यात्रियों में मची चीख-पुकार, 20 मिनट वापस मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग
- LPG गैस सिलेंडर कालाबाजारी रोकने बड़ा एक्शनः 2840 स्थानों पर जांच में 3691 गैस सिलेंडर जब्त, घरेलू व कमर्शियल उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन के निर्देश
- सीएम नीतीश ने क्यों बोला अब यहीं रहूंगा, वहां नया आदमी आएगा- जानें प्रदेश को कब मिलेगा नया मुख्यमंत्री
- MP में थमेगी बारिश-भीषण गर्मी का शुरू होगा दौर: तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार, 15 अप्रैल को फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम
- आगरा में 4 मंजिला इमारत गिरी, घने बाजार के बीच हुआ हादसा
