Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ते ही प्रदेश के अधिकांश इलाकों में धूप खिल गई है, जिससे दिन के समय ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि सुबह और शाम सर्दी का असर बना रहेगा।

जयपुर, बीकानेर, पिलानी और अजमेर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि भरतपुर संभाग में हल्का कोहरा छाया रहा। ताजा अपडेट के मुताबिक, पूरे सप्ताह उत्तरी हवाओं का प्रभाव रहेगा, जिससे रात और सुबह के समय ठंड अधिक महसूस होगी।
फतेहपुर सबसे ठंडा
बीते 24 घंटों के दौरान गुरुवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा देखने को मिला। तापमान की बात करें तो बाड़मेर में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राज्य में आर्द्रता का औसत स्तर 25 से 50 प्रतिशत के बीच दर्ज हुआ।
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 10.3, भीलवाड़ा 9.4, अलवर 7.0, जयपुर 12.2, पिलानी 7.2, सीकर 4.5, कोटा 9.9, चित्तौड़गढ़ 10.2, बाड़मेर 13.3, जैसलमेर 12.1, जोधपुर 12.7, माउंट आबू 8.6, बीकानेर 9.6, चूरू 8.3, श्रीगंगानगर 10.7, अंटा बारां 8.4, जालौर 11.8, सिरोही 9.7, फतेहपुर (सीकर) 2.6, करौली 5.3, दौसा 6.4 और झुंझुनूं में 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
फिलहाल शुक्रवार के लिए जारी मौसम बुलेटिन में राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले पूरे सप्ताह उत्तरी हवाओं का असर बना रहेगा। इससे रात और सुबह ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप के चलते तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने की संभावना है, जिससे सुबह-शाम ठंड और दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी।
पढ़ें ये खबरें
- CG Accident Breaking News : छट्ठी से लौट रही महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, हादसे में 2 की मौत, कई घायल
- मिशनरी अस्पताल घोटाला: जेल अधीक्षक पर पैसे लेकर आरोपी को स्पेशल सुविधा देने के आरोप, डांगी ने कहा- यह झूठ है
- गजराज बना ‘यमराज’: बकरी चरा रही वृद्ध महिला पर हाथी ने किया हमला, पहले दांतों से उठाया और फिर…
- Khallari Temple Ropeway Accident : रोपवे संचालक कंपनी और दो कर्मचारी पर FIR दर्ज, 8 घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी
- विदेशियों ने भागवत कथा का लिया आनंद, दुनिया के सबसे छोटे कथावाचक के भजनों पर जमकर झूमे, भारतीय संस्कृति की तारीफ की
