Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार (23 जनवरी) को जयपुर सहित राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। अजमेर जिले के पुष्कर में सबसे अधिक 13 मिमी बारिश हुई। कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा भी छाया रहा। राज्य में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी आने की संभावना है। पूर्वानुमान है कि 26 और 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा। इसके चलते बीकानेर संभाग, शेखावाटी, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जयपुर में 10 डिग्री से नीचे जाएगा पारा
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। अगले दो दिन यानी 24 और 25 जनवरी को तापमान 6 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। वहीं, 26 से 29 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना रह सकता है।
शेखावाटी में ओलावृष्टि
शेखावाटी अंचल में मौसम ने तेज करवट ली है। गुरुवार (22 जनवरी) से मावठ का दौर जारी है। सीकर और आसपास के इलाकों में बारिश हुई, जबकि रींगस सहित कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 जनवरी तक शेखावाटी में बारिश की संभावना जताई गई है।
पढ़ें ये खबरें
- याजपुर में CM मोहन माझी के दौरे के दौरान भड़की हिंसा: BJD और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने दर्ज किए 4 केस
- विरोध की आवाज दबाने सोशल मीडिया पर सेंसरशिप, 5 महीने में ब्लॉक किए 1.95 लाख अकाउंट… खरगे का सरकार पर हमला
- बाल संप्रेषण गृह में बड़ी चूक: नशे में धुत नाबालिग ने साथी पर चाकू से किया हमला, पेट में आए 3 टांके
- इंदौर में 40 करोड़ की सड़क का ‘लाइव सरेंडर’! पाइपलाइन टेस्ट होते ही धंसी, मंजर देख सहम उठे लोग
- Rajasthan CMO Bomb Threat: CMO को बम से उड़ाने का फोन आया तो मचा हड़कंप, हिरासत में संदिग्ध

