Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कुछ हिस्सों में मौसम ने करवट ली थी, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी और गर्मी ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई जिलों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है और लू का प्रकोप फिर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 30 अप्रैल तक राज्य के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में लू का दौर जारी रहेगा। हालांकि, मई के पहले सप्ताह में तापमान में गिरावट और मौसम में सुधार की उम्मीद जताई गई है।

जोधपुर समेत कई शहरों में गर्मी का कहर
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर बना हुआ है। बीते 24 घंटों में बाड़मेर में सबसे अधिक 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। यहां न्यूनतम तापमान भी 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जोधपुर संभाग समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्म हवाओं का असर देखने को मिला और मौसम शुष्क रहा।
मुख्य शहरों का तापमान
- अजमेर: 41.8°C
- अलवर: 42.2°C
- जयपुर: 42.0°C
- सीकर: 40.0°C
- कोटा: 44.6°C
- चित्तौड़गढ़: 44.4°C
- बाड़मेर: 46.4°C
- जैसलमेर: 46.2°C
- जोधपुर: 44.4°C
- बीकानेर: 43.4°C
- चूरू: 42.2°C
- श्रीगंगानगर: 43.8°C
- माउंट आबू (सबसे कम): 32.4°C
मई में मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 30 अप्रैल तक लू का असर बना रहेगा। वहीं मई के पहले सप्ताह में पूर्वी हवाओं के प्रभाव में आने और एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना बन रही है। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
