Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में ठंड का प्रभाव तेज हो गया है। हवा में नमी बढ़ने से घना कोहरा छाने लगा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने सर्दियों की बारिश, जिसे मावठ कहा जाता है, के शुरू होने की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि 25 से 28 दिसंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

शनिवार सुबह प्रदेश के कई इलाकों में घना और बहुत घना कोहरा देखा गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। अन्य क्षेत्रों जैसे सीकर, पिलानी, गंगानगर और चूरू में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 23-24 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 25 दिसंबर से एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश तेज होने की संभावना है।
मावठ को सर्दियों की बारिश कहा जाता है, जो फसलों के लिए बेहद लाभकारी होती है। यह दक्षिण-पश्चिम दिशा से आने वाले बादलों के कारण होती है। गेहूं और अन्य रबी फसलों के लिए यह बारिश वरदान मानी जाती है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव बढ़ेगा। शेखावाटी और अन्य क्षेत्रों में ठंड के साथ-साथ बारिश का असर देखने को मिलेगा। प्रदेश के लिए यह बारिश जहां ठंड में इजाफा करेगी, वहीं किसानों के लिए राहत भी लेकर आएगी।
पढ़ें ये खबरें
- किसी की बेटी, किसी का बेटा…शहडोल पुलिस नहीं खोज पाई 21 गुमशुदा बच्चों का सुराग, 5-5 हजार के इनाम की घोषणा, अब इनाम के भरोसे तलाश
- प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी
- सीताफल की तस्करी! देवभोग वन परिक्षेत्र के अमले ने पकड़ा ओडिशा पासिंग पिकअप, झारखंड की गाड़ी भागी…
- दुष्यंत चौटाला का बड़ा एक्शन: बत्ती लगी गाड़ी की अस्थायी नंबर प्लेट पर उठाए सवाल, जांच की उठाई मांग
- बिहार में स्मैक सिंडिकेट का भंडाफोड़, पटना पुलिस ने भाई-बहन समेत छह तस्करों को दबोचा, रोजाना होता था लाखों का धंधा
