Rajasthan Weather Update: राजस्थान समेत उत्तर भारत में सर्द हवाओं का असर लगातार बना हुआ है। हालांकि, कोहरे और कड़ाके की ठंड से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण मौसम सर्द बना हुआ है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, और अगले 48 घंटों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

तापमान में कब आएगा बदलाव?
मौसम विभाग के अनुसार, 9 फरवरी से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना भी जताई गई है।
बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (AWS) में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
06 फरवरी को दर्ज मौसम अपडेट:
- राज्य में मौसम शुष्क रहा और जयपुर एवं कोटा संभागों में शीतलहर दर्ज की गई।
- बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि फतेहपुर (AWS) में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह और रात के समय बढ़ेगी ठिठुरन
जयपुर और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। साथ ही, सर्द हवाओं के कारण सुबह और रात के समय ज्यादा ठिठुरन महसूस होगी। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा।
पढ़ें ये खबरें
- राबड़ी देवी के आवास पर बढ़ा सियासी तनाव: 10 सर्कुलर रोड खाली करने को लेकर पुलिस की भारी तैनाती
- तस्करी का नया तरीका: ट्रेन के बाथरूम में फॉल्स सीलिंग के अंदर मिला लाखों का गांजा, तस्करों की चालाकी देखकर पुलिस भी दंग
- यमुनानगर में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी और झमाझम बारिश से गर्मी हुई बेअसर, लोगों ने ली राहत की सांस
- ये क्या ! शख्स ने कुल्हाड़ी से काट लिया खुद का प्राइवेट पार्ट, बोला- इसकी वजह से भजन नहीं कर पा रहा था
- Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की आंख की सफल सर्जरी, अस्पताल से मिली छुट्टी
