Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का प्रकोप जारी है, और अब मौसम का डबल अटैक राज्य के निवासियों को और अधिक ठिठुरने पर मजबूर करेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।
जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि करौली में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है। इसके अलावा संगरिया में 5.3 डिग्री, फतेहपुर में 5.4 डिग्री, और चूरू व अलवर में 6.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बाड़मेर और जालौर में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश का येलो अलर्ट
जयपुर मौसम केंद्र ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, और चूरू जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 22 दिसंबर की रात से प्रदेश में पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 23 और 24 दिसंबर को उत्तर व पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।
25 दिसंबर से मावठ की संभावना
25 दिसंबर से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका प्रभाव 25 से 28 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसे स्थानीय भाषा में मावठ कहा जाता है। मावठ के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। शेखावाटी अंचल में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की भी संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- आउटसोर्स कर्मचारियों ने खोला मोर्चाः वेतन नहीं मिलने से नाराज जिला अस्पताल के कर्मियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी काम बंद हड़ताल की चेतावनी
- मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: 46 लाख प्रॉपर्टियों की FREE रजिस्ट्री, युवाओं के लिए नई योजना, किसानों को भी सौगात, CM ने पेट्रोलियम पदार्थों की निगरानी के दिए निर्देश
- लोकायुक्त का एक्शन: महिला कर्मचारी को 2500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, रिटायरमेंट फाइल बनाने के एवज मांगे थे इतने रुपये
- ICC के बाद BCCI ने खोली टीम इंडिया के लिए तिजोरी, इनाम में दिए इतने करोड़, जानिए किस प्लेयर को मिलेगा कितना पैसा?
- सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- देश में सभी महिलाओं को समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए ‘समान नागरिक संहिता’ लागू करने का वक्त आ गया

