Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तेज गर्मी से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिली है। शुक्रवार तक प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा, जहां पिलानी (झुंझुनूं), बाड़मेर और श्रीगंगानगर जैसे शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया था। माउंट आबू और प्रतापगढ़ को छोड़कर, बाकी सभी स्थानों पर तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

शनिवार, 26 अप्रैल से मौसम ने करवट ली और कई हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 अप्रैल को प्रदेश के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट
IMD के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश देखने को मिली। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
पिलानी में सबसे ज्यादा गर्मी
शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान पिलानी में 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं नागौर में न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर इलाकों में हवा में नमी की मात्रा 8 से 38 प्रतिशत के बीच रही।
मुख्य शहरों का तापमान इस प्रकार रहा
- अजमेर: 39.8°C
- अलवर: 40.1°C
- जयपुर: 39.5°C
- सीकर: 38.5°C
- कोटा: 42.1°C
- चित्तौड़गढ़: 42.8°C
- बाड़मेर: 43.9°C
- जैसलमेर: 43.5°C
- जोधपुर: 41.3°C
- बीकानेर: 43.2°C
- चूरू: 41.3°C
- श्रीगंगानगर: 43.5°C
- माउंट आबू: 31.4°C
इन जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और पाली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं धूलभरी आंधी, मेघगर्जन और हल्की वर्षा के साथ सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।
मई में बढ़ेगी आंधी और बारिश की गतिविधि
मौसम विभाग का कहना है कि मई के पहले सप्ताह में पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने और एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इससे तापमान में और गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- MP Crime News: भोपाल में पत्नी पर जानलेवा हमला, ‘BJP युवा मोर्चा’ लिखी कार से गुंडे लाया था पति, जबलपुर में जमीनी विवाद में महिलाओं समेत 5 घायल
- मौलाना अब्दुल्ला सलीम की टिप्पणी पर भड़के ऊंचाहार विधायक, कहा- योगी जी की मां का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा
- पूर्व चीफ जस्टिस समेत जजों के खिलाफ आपराधिक शिकायत रद्द, हाईकोर्ट ने कहा- केवल आशंका के आधार पर सार्वजनिक पदों पर बैठें लोगों के खिलाफ नहीं चल सकता मुकदमा
- Bihar Top News 09 march 2026: पीके की भविष्यवाणी, चिराग को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, निशांत को बीजेपी का समर्थन, ट्रेनों में सीटों की मारा-मारी, ड्राइवरों का प्रदर्शन, हड़ताली अधिकारियों पर गिरेगी गाज, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- MP कांग्रेस में बंपर नियुक्ति: 9 जिलों में मंडल अध्यक्षों के नाम पर मुहर, 26 नगर अध्यक्षों की भी घोषणा, लिस्ट जारी
