Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की विदाई के बावजूद कई इलाकों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इससे प्रदेश में सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हल्की बारिश और तापमान की स्थिति रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान जैसलमेर में 39.2°C और न्यूनतम माउंट आबू में 14.4°C रहा। अधिकांश हिस्सों में नमी की मात्रा 55% से 90% के बीच रही।
तीन घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी जयपुर, दौसा, करौली, नागौर, और सीकर जिलों के लिए अगले तीन घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन की संभावना जताई गई है। बता दें कि मुख्य जिलों का तापमान 39.2°C, बीकानेर: 39°C, फलौदी: 38.2°C, पिलानी: 37.7°C, चूरू: 37.9°C, जयपुर: 36.6°C, कोटा: 36.3°C, बाड़मेर: 35°C रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दिसंबर से जनवरी के बीच राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। तापमान पहले से ही अक्टूबर मध्य में 15°C से नीचे आ गया है, जो संकेत देता है कि इस बार सर्दी पिछले वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
पढ़ें ये खबरें भी
- फिलीपींस : बीच समंदर 134 यात्रियों वाली फेरी बनी आग का गोला; 5 का रेस्क्यू, 80 लापता
- उत्पाद विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने की पहल, थाना परिसर में आयोजित शिविर में किया स्वेच्छा से रक्तदान
- IND vs BAN Women’s T20 Asia Cup 2026: आज पहले सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की होगी भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- मोरपंख में है नवग्रहों की शांति और सकारात्मकता का अद्भुत संतुलन, घर में इस दिशा पर रखने से बनेंगे बिगड़े काम …
- इंडिगो के पायलट ने उड़ान से किया इनकार, यात्री भड़के; 3 घंटे 15 मिनट लेट



