Rajasthan Weather Update: उत्तर भारत के साथ राजस्थान में भी मौसम का रुख बदलता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के कारण थोड़ी राहत मिली है। हालांकि यह राहत पूरी तरह सुकून देने वाली नहीं है, क्योंकि इसके साथ ही घना कोहरा और बढ़ता प्रदूषण परेशानी बढ़ा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 24 दिसंबर के बीच अलवर, भरतपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर सहित उत्तर और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रात के तापमान में कई जगह सुधार दर्ज किया गया है। फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री से बढ़कर 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सीकर में तापमान 9 डिग्री और चूरू में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी रात का पारा करीब 2 डिग्री बढ़कर 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चित्तौड़गढ़ में 7.8, पिलानी में 9 और सिरोही में 9.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम केंद्र जयपुर का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। 24 दिसंबर के बाद उत्तरी हवाएं सक्रिय होंगी, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही ठंड और ठिठुरन फिर से बढ़ने के आसार हैं।
ठंड के बीच प्रदेश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ रही है। भिवाड़ी में AQI 305 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। कोटा में AQI 262, टोंक में 250 और जयपुर में 216 रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों में कोटा और टोंक जैसे शहरों में प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ा है।
पढ़ें ये खबरें
- खरगे के लेटर का रिजिजू के जवाब पर कांग्रेस ने किया पलटवार, जयराम रमेश ने केंद्र से पूछे 3 सवाल
- रितु बराला केस में जीरो FIR पर घमासान, गहलोत-डोटासरा का रातभर धरना और आंदोलन की चेतावनी
- देओगांव के जरासिंहा में ऐतिहासिक 5 दिवसीय पाटखंडा यात्रा शुरू, ‘खंडा धुआ’ और ‘पाट सिंदूर’ परंपरा से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानसा में नहीं मनेगा दशहरा, सूने पड़े बाजार; परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में रामलीला और रावण दहन रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले PK, बोले- मुसीबत में जनता का दर्द बांटना सरकार का काम
