Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 1 मई से हीटवेव का असर कमजोर पड़ने लगेगा और 2 मई से हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है।
राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

2 और 3 मई को इन संभागों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 2 और 3 मई को गर्जना, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में ज्यादा असर
पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में बारिश और आंधी का असर अधिक देखने को मिल सकता है। जबकि पूर्वी और दक्षिणी जिलों में हल्की बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 4 से 7 मई के बीच भी राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है।
जैसलमेर सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे में जैसलमेर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान बीकानेर में 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी राजस्थान के गंगधार (झालावाड़) में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
