Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. बूंदाबांदी और बारिश के बाद ठंड और कोहरा दोनों बढ़ गए हैं. जगह-जगह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. यह बदलाव 26 दिसंबर से सक्रिय हुए एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण आया है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई.
- नीमकाथाना (सीकर): 3 सेमी
- पीसागन (अजमेर): 2 सेमी
- पुष्कर (अजमेर): 2 सेमी
- रामगढ़ शेखावट (सीकर): 1 सेमी
- अन्य स्थानों जैसे चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनू और लछमनगढ़ में भी 1 सेमी के आसपास बारिश दर्ज की गई.
कोहरे ने और बढ़ाया ठंड का असर
शुक्रवार को राजस्थान के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा. न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस चूरू में दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस डूंगरपुर में रहा. कोहरे और ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है.
पश्चिमी विक्षोभ का असर और अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले तीन दिनों तक रहेगा. शनिवार और रविवार को कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है. ठंड बढ़ने के साथ तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.
नए साल पर भी रहेगा ठंड का कहर
मौसम विभाग का मानना है कि यह ठंड नए साल के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी. कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
पढ़ें ये खबरें
- राजधानी में झांकियों को बम से उड़ाने की धमकी, लेटर में लिखा- अगली बार नहीं समझाऊंगा, हिंदू समाज में आक्रोश
- Sonipat Electrocution News: हाईटेंशन लाइन से पाइप टकराने पर हादसा, 2 मजदूरों की मौत
- ‘कैसा किसान कल्याण वर्ष?’, सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में गरजीं दिग्विजय की पत्नी नम्रता राव; सरकार पर बोला तीखा हमला
- सड़कों पर मिट्टी और निर्माण मलबा, 3 नवंबर को आयोग के सामने पेश होंगे अधिकारी
- Craft University in UP: कारीगरों की बल्ले-बल्ले! हुनर के साथ मिलेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी की डिग्री, पढ़ें पूरा प्लान

