Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। करौली में रात से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी, तेज हवाएं चल रही हैं। यहां न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री तक पहुंच गया है। सवाईमाधोपुर में भी हल्की बारिश जारी है, जबकि आमेर में बारिश के बाद बादल बने हुए हैं। कोटा में कुछ देर पहले ही बारिश शुरू हुई।

7 जिलों में ऑरेंज, 15 जिलों में येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर केंद्र ने सुबह 8 बजे प्रदेश के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
सवाईमाधोपुर, करौली, सीकर, भरतपुर, दौसा, जयपुर और जयपुर शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
जैसलमेर, बीकानेर, बूंदी, अलवर, नागौर, अजमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, बारां, कोटा, झुंझुनू, भीलवाड़ा, झालावाड़ और धौलपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली गिरने, ओले पड़ने और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।
2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके असर से अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, यानी ठंड और बढ़ेगी।
इसके अलावा, 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। ऐसा होने पर तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- विजयादशमी: देश के इन 8 स्थानों पर रावण का दहन नहीं किया जाता बल्कि उनकी पूजा की जाती है…
- फैक्टरी में मिला पटाखों का बड़ा जखीरा, कीमत करीब 3 करोड़ रुपये
- पटना के गांधी मैदान में जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, 2.5 लाख से अधिक लोग बने गवाह
- Deoghar News: देवघर में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप, घर में फंदे से लटका मिला शव
- दिवाली पर Skoda की इन कारों पर मिल रहा ₹90,000 तक का डिस्काउंट, Kylaq, Kushaq और Slavia पर बड़े ऑफर्स
