Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को आखिरकार पश्चिमी विक्षोभ ने राहत दी है। सक्रिय हुए इस मौसमी तंत्र के कारण बीते दो दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। जोधपुर और चित्तौड़गढ़ समेत कई स्थानों पर बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

भरतपुर में झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भरतपुर जिले के कामां में सबसे अधिक 77 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में तेज गर्मी के बावजूद बादलों की दस्तक ने तापमान में कुछ राहत पहुंचाई। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पिलानी में 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।
सबसे गर्म रहा बाड़मेर, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार
राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्मी अब भी अपने चरम पर है। शुक्रवार को बाड़मेर में तापमान 43.4 डिग्री, बीकानेर में 44.9 डिग्री और चूरू में 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और अजमेर में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।
8 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि जोधपुर, पाली, अजमेर, सवाई माधोपुर और धौलपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, मेघगर्जन और हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बने परिसंचरण तंत्र के चलते आगामी सप्ताह तक आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। साथ ही अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट और लू से राहत की संभावना जताई गई है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
