Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। हालांकि, झुलसाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर साझा की है।

गर्मी का सितम: सामान्य से 10 डिग्री अधिक पारा
वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 4 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में पारा 40.4 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम केंद्र ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों (10-11 मार्च) के दौरान दक्षिण-पश्चिमी भागों में हीटवेव (लू) का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन 12 मार्च से पारे में हल्की गिरावट शुरू होगी। असली राहत 14 और 15 मार्च को मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। जयपुर सहित कई जिलों में मेघगर्जन, बिजली चमकने और हल्की आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
स्वास्थ्य और खेती के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार व्यक्ति सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें। डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रेस से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। तेज गर्मी का असर फसलों और सब्जियों पर पड़ सकता है, इसलिए सिंचाई और बचाव के उचित उपाय करें।
पढ़ें ये खबरें
- स्वामित्व योजना में धमतरी बना प्रदेश में नंबर 1, 50 हजार से ज्यादा परिवारों को मिला अधिकार
- BCCI New Chief Selector: प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर, रमेश पोवार समेत ये 4 पूर्व क्रिकेटर भी चयन समिति में शामिल
- महानवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पंडालों में भीड़, सीएम सम्राट चौधरी ने खुद परोसा कन्याओं को भोजन
- दिल्ली हाईकोर्ट ने नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की इजाजत दी, 31 हफ्ते की गर्भवती है पीड़िता, कानून में 24 हफ्ते तक छूट
- भाजपा प्रदेश कार्यालय में कन्या पूजन और भोज: महिला मोर्चा ने किया आयोजन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

