Rajasthan Weather Update: राजस्थान में हल्की गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. बुधवार को हवा में बढ़ी नमी और स्थानीय सिस्टम के कारण बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर में बादलों ने छा जाना शुरू कर दिया. वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने से ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है. पांच से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

चितौड़गढ़ में धूप खिली
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसमें हनुमानगढ़ के फैफाना में 3.0 मिमी सबसे अधिक दर्ज की गई. चितौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और पाली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य में आर्द्रता 25 से 50 प्रतिशत के बीच रही.
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
अजमेर 14.9, भीलवाड़ा 13.6, अलवर 13.4, जयपुर 16.9, पिलानी 13.2, सीकर 12.5, कोटा 13.0, चित्तौड़गढ़ 13.2, बाड़मेर 15.6, जैसलमेर 13.7, जोधपुर 16.5, माउंट आबू 9.1, बीकानेर 13.3, चूरू 13.8, श्रीगंगानगर 11.1, नागौर 10.4, डूंगरपुर 15.1, जालौर 14.6, सिरोही 9.5, फतेहपुर (सीकर) 12.3, करौली 9.9, दौसा 10.7 और झुंझुनूं 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
तापमान में हल्की बढ़ोतरी
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, कमजोर सिस्टम सर्कुलेशन के कारण कुछ जिलों में हल्के बादल बने रह सकते हैं. तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी से दिन में तेज धूप महसूस होगी. 13 और 16 फरवरी को दो अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनने की संभावना है.
पढ़ें ये खबरें
- ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो नाराज बाइक सवार ने रोक दिया मंत्री का काफिला
- गणेश विसर्जन झांकी: 60 से अधिक झाकियां देखने पड़ोसी राज्यों से भी पहुंचे लोग, पुलिस ड्रोन से कर रही निगरानी
- मकान खाली कराने के दबाव में दबंगई: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला, बेटी और भांजे पर ईंट से किया हमला, केस दर्ज
- Haryana Top News Today : सरकारी भुगतान में देरी पर मिलेगा ब्याज, सीएम सैनी ने दिए निर्देश, हरियाणा पुलिस में 2027 में 20 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, HPSC में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू समेत दिनभर की 10 बड़ी खबरें…
- फतेहपुर में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, 4 लोगों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम

