Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। हाल ही में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अप्रैल से जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

सोमवार के बाद बदलेगा मौसम
मौसम केंद्र जयपुर (IMD, Jaipur) के अनुसार, सोमवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान राज्य का सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.7°C और सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 8.2°C दर्ज किया गया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हवा में नमी की मात्रा 6 से 65 प्रतिशत के बीच रही।
मुख्य जिलों में तापमान का हाल
सोमवार को राजस्थान के प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:
- अजमेर– 33.6°C
- अलवर– 32.6°C
- जयपुर– 33.8°C
- सीकर– 32.0°C
- कोटा– 36.0°C
- चित्तौड़गढ़– 37.2°C
- बाड़मेर– 37.4°C
- जैसलमेर– 35.8°C
- जोधपुर– 35.8°C
- बीकानेर– 35.2°C
- चूरू– 34.4°C
- श्रीगंगानगर– 34.3°C
- माउंट आबू– 27.4°C
1 से 3 अप्रैल तक बारिश की संभावना
IMD के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। राज्य में 1 से 3 अप्रैल तक दक्षिण-पूर्वी भागों में बादल छाए रहने की संभावना है।
- 2 अप्रैल को उदयपुर और कोटा संभाग में
- 3 अप्रैल को जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
अप्रैल-जून में पड़ेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अप्रैल से जून तक राजस्थान सहित देश के 15 राज्यों में लू (हीट वेव) सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इनमें गुजरात, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी इलाके शामिल हैं। दिन का अधिकतम तापमान औसत से अधिक रहेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- रायपुर : टैंकर से गंदे पानी की सप्लाई के बाद निगम सख्त, ठेकेदार पर लगाया जुर्माना, सभी टैंकर संचालकों को दी चेतावनी
- अयोध्या में तैयार हो रहा उत्तराखंडवासियों का ठिकाना, श्रीराम मंदिर से होगी इतनी दूरी
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक को 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, नियुक्ति के लिए मांगे थे 50 हजार
- मौत के सफर पर तीन दोस्त : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार ने बाइक को रौंदा, 3 की मौत
- IPL 2026 RCB vs GT : बेंगलुरु की शानदार जीत, गुजरात को 5 विकेट से हराया; कोहली ने बनाए 81 रन, पडीक्कल की फिफ्टी

