Rajasthan: जयपुर। शास्त्री नगर थाना इलाके में गुरुवार शाम को ममेरे देवर ने चाकू से गोदकर भाभी को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में उसे कांवटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से हत्या करने वाला आरोपी अनिल फरार हो गया हालांकि पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया। बताया गया कि आरोपी रिश्ते में लगने वाली भाभी पूनम (30) से शादी करना चाहता था लेकिन जब उसने शादी करने से इंकार कर दिया तो मौका देखकर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतका पूनम कटारिया (30) अपने बेटे विराट (12) और हिमांशु (8) के साथ प्रेम कॉलोनी नेहरू नगर में रहती थी। इसके पति लक्की कटारिया की एक साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पूनम मकानों में खाना बनाने जाती है। शाम करीब साढ़े सात बजे वह खाना बनाकर वापस आ रही थी तो अचानक सामने आए ममेरे देवर ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए हैं।
ऐसे चला पता
स्थानीय लोगों ने तुरंत पूनम की जेठानी सुमन को फोन किया। सुमन ने पूनम की बहन ललिता को पूछा कि पूनम कहां तो उसने कहा कि वह खाना बनाने गई है। तब उसने बताया कि उस पर किसी ने चाकूओं से हमला कर दिया है और वह घायल हालत में पड़ी है। खुलासा हुआ कि अनिल पिछले तीन साल से पूनम से शादी करने का दबाव बना रहा था। पूनम ने बार-बार शादी करने से इनकार कर दिया था। इससे नाराज अनिल ने पहले भी पूनम पर जानलेवा हमला किया था।
पढ़ें ये खबरें
- मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र से रैगिंग का आरोप, पिता की शिकायत पर जांच कमेटी गठित
- Palamu News: पलामू किला मार्ग पर गजराज का खतरा, हाथियों की बढ़ी सक्रियता, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
- मारुति बलेनो या टोयोटा ग्लैंजा: लगभग एक जैसी हैचबैक के लिए क्यों खर्च करें ज्यादा पैसे? जानिए दोनों में अंतर
- पंजाब में मान सरकार का सख्त रुख, बिना मंजूरी ड्यूटी से गायब कर्मचारियों की सूची बनाने के निर्देश
- बालाघाट में आवारा कुत्तों का आतंक, पतंग उठाने गए बच्चे पर किया हमला, दहशत में लोग
