अनिल शर्मा. आज बराड़ा के योगी मोहल्ला स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के मंदिर में एक भव्य धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन रजत मलिक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और श्रद्धापूर्वक मंदिर के शिखर पर कलश चढ़ाने की सेवा संपन्न की।

इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रजत मलिक ने समाज के प्रति अपनी जवाबदेही और गुरु महाराज के चरणों में अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक विशाल हॉल के निर्माण हेतु 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की महत्वपूर्ण घोषणा की।

चेयरमैन रजत मलिक ने कहा, “संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं हमें आपसी भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं। मंदिर में हॉल बनने से स्थानीय संगत को सत्संग, धार्मिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए एक आधुनिक स्थान उपलब्ध होगा।”
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
- गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार
- पूर्वांचल राज्य का ख्वाब या सत्ता का नया चक्रव्यूह? देवरिया में राजभर ने बताया कौन बनेगा पहला मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
- मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे



