अनिल शर्मा, अंबाला. शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका बराड़ा ने एक विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में आज नगर पालिका के प्रधान रजत मलिक ने खुद बाजार का दौरा किया और स्थानीय दुकानदारों व निवासियों से बातचीत की। उन्होंने सभी से अपील की कि वे सड़कों और डिवाइडर पर कूड़ा फेंकने के बजाय स्वच्छता नियमों का पालन करें।
प्रधान रजत मलिक ने दुकानदारों और आम जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की:
अपने घरों और दुकानों से निकलने वाले गीले व सूखे कूड़े को इधर-उधर न फेंकें। कूड़े को केवल नगर पालिका के डोर-टू-डोर (Door-to-Door) आने वाले कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें।
सड़कों के बीच बने डिवाइडर पर कूड़ा डालकर शहर की सुंदरता को खराब न करें।
अगर हर नागरिक जागरूक होकर कचरा सही जगह पर डालेगा, तभी हमारा बराड़ा स्वच्छ बन पाएगा। नगर पालिका प्रशासन बराड़ा को साफ रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है, लेकिन इसमें जनता का सहयोग सबसे जरूरी है।”

इस अभियान को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए नगर पालिका सचिव मोहित सैनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। नपा सचिव और उनकी टीम ने आज सुबह से ही बराड़ा के विभिन्न मुख्य बाजारों और रिहायशी इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक करने का मोर्चा संभाल लिया है।
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में एक ही सवाल को तीन बार दोहराया, अभिभावक ने जताई नाराजगी
- CG News: खड़ी गाड़ी से 36 भरे सिलेंडर चोरी, 2-2 हजार रुपये में बेचे, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा
- ‘नौकरी पर संकट!’ UPSLDC में संविदाकर्मियों की छंटनी के प्रस्ताव को मंजूरी, भड़के कर्मचारी संघ
- जनता दरबार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं, अंबाला के दो ASI निलंबित
- उद्घाटन समारोह बना जंग का मैदान! काले झंडे दिखाने की चर्चा के बीच भिड़े दो पक्ष, सिंधिया और मंत्री कुशवाह की मौजूदगी में हाथापाई-कुर्सियां भी फेंकी



