चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया को लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस घुम्मन ने मीडिया पोस्ट को लेकर दी है। उन्होंने आपत्ति जताई है और इसे 24 घंटे के अंदर उस पोस्ट को हटाने के लिए कहा है। अब देखने यह है कि नोटिस मिलने के बाद मजीठिया का क्या रुख होता है।

मजीठिया के आरोपों को बेबुनियाद बताया
घुम्मन ने मजीठिया को भेजे नोटिस में मजीठिया की तरफ से लगाए गए आरोपों को निराधार, झूठा और मानहानि की वजह बताया है। इसके साथ ही 24 घंटे के अंदर इसे हटाने, सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी और भविष्य में ऐसे आरोप न लगाने का लिखित आश्वासन मांगा है।

दी साफ चेतावनी

घुम्मन नोटिस में चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने पर मजीठिया के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई और मानहानि के लिए हर्जाने का मुकदमा दायर किया जाएगा। घुम्मन के नोटिस के मुताबिक मजीठिया ने 26 अक्टूबर को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा की थी। इसमें घुम्मन का नाम लेते हुए उन्हें कथित ड्रग्स नेटवर्क और नशा मुक्ति केंद्रों से जुड़े मामलों से जोड़ा गया था।

मजीठिया के आरोपों को बेबुनियाद बताया घुम्मन ने मजीठिया को भेजे नोटिस में मजीठिया की तरफ से लगाए गए आरोपों को निराधार, झूठा और मानहानि की वजह बताते हुए 24 घंटे के अंदर इसे हटाने, सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी और भविष्य में ऐसे आरोप न लगाने का लिखित आश्वासन मांगा है।

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने पर मजीठिया के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई और मानहानि के लिए हर्जाने का मुकदमा दायर किया जाएगा। घुम्मन के नोटिस के मुताबिक मजीठिया ने 26 अक्टूबर को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा की थी। इसमें घुम्मन का नाम लेते हुए उन्हें कथित ड्रग्स नेटवर्क और नशा मुक्ति केंद्रों से जुड़े मामलों से जोड़ा गया था।