शुभम जायसवाल, राजगढ़। जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. शोभा पटेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस के हाथों रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद अब उनके कार्यकाल का एक और बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर हुआ है। विभागीय जांच में मृत कर्मचारी के नाम पर महीनों तक सरकारी वेतन जारी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें: MP बीजेपी में बड़े बदलाव की आहट! नए सिरे से आकार लेगा कोर ग्रुप; बंद कमरे में दिग्गजों को दो टूक- ‘परिवारवाद-गुटबाजी अब नहीं चलेगी’

18 जनवरी को हुई मौत, अक्टूबर तक खाते में जाता रहा वेतन

विभागीय जांच रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वीपर सुमित्रा बाई की मृत्यु 18 जनवरी 2025 को हो चुकी थी। इसके बावजूद कागजों में हेरफेर कर उनके नाम पर अक्टूबर 2025 तक लगातार 14,844 रुपये प्रतिमाह वेतन का भुगतान किया जाता रहा। यानी कर्मचारी की मौत के 9 महीने बाद तक सरकारी खजाने से पैसा निकाला गया।

पद के दुरुपयोग और गंभीर वित्तीय गड़बड़ी पर गिरी निलंबन की गाज

जांच में इस गंभीर वित्तीय अनियमितता और पद के दुरुपयोग के लिए सीधे तौर पर तत्कालीन CMHO डॉ. शोभा पटेल को जिम्मेदार माना गया है। मामले की पुष्टि होने के बाद शासन द्वारा डॉ. शोभा पटेल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m