शुभम जायसवाल, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से पुलिस अधीक्षक (SP) अमित तोलानी का अलग अंदाज देखने को मिला। शहर में देर रात तक चल रहे धार्मिक आयोजनों, माता रानी की विदाई और मूर्तियों के विसर्जन के बीच एसपी अमित तोलानी अचानक बिना किसी सरकारी गाड़ी या लाव-लश्कर के स्कूटी पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकल पड़े। उनका इस तरह बिना किसी तामझाम के शहर की सड़कों पर उतरना और व्यवस्थाओं का जायजा लेना पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

न कोई काफिला, न सरकारी गाड़ी; स्कूटी से पहुंचे झांकियों के बीच

आमतौर पर पुलिस बड़े अधिकारियों का निरीक्षण भारी-भरकम सरकारी वाहनों के काफिले के साथ देखा जाता है, लेकिन राजगढ़ एसपी अमित तोलानी का कार्य करने का अंदाज इससे जुदा है। वे अक्सर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं और मौका मिलते ही स्कूटी से नगर भ्रमण पर निकल जाते हैं। इसी क्रम में वे देर रात शहर की सड़कों पर पहुंचे, जहां माता रानी को जुलूस के रूप में विदाई दी जा रही थी और विभिन्न झांकी समितियां मूर्तियों के विसर्जन की तैयारियों व आयोजनों में जुटी हुई थीं।

मौके पर परखी सुरक्षा और व्यवस्थाएं

राजगढ़ में देर रात तक माता रानी के विसर्जन और धार्मिक गतिविधियों के चलते शहर में श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल बनी हुई थी। ऐसे समय में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर पैनी नजर रखना बेहद जरूरी होता है। एसपी अमित तोलानी ने सीधे झांकियों के बीच पहुंचकर निरीक्षण किया और मौके पर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बिना किसी वीआईपी प्रोटोकॉल के स्कूटी से शहर का जायजा लेने के उनके इस अनूठे अंदाज की लोग सराहना कर रहे हैं।

स्कूटी से नगर भ्रमण बना चर्चा का विषय

SP का स्कूटी से शहर की सड़कों पर निकलना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और मूर्ति विसर्जन के बीच पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। ऐसे में SP ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनका स्कूटी से नगर भ्रमण करने का अंदाज पहले भी चर्चा में रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m