Rajinikanth Dharman Movie : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘धर्मन’ को लेकर फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। फिल्म में अब एक्ट्रेस नयनतारा की भी एंट्री हो गई है। इस फिल्म के जरिए रजनीकांत और नयनतारा करीब 5 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। दोनों को आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘अन्नात्थे’ में साथ देखा गया था।

प्रोडक्शन हाउस ने किया नयनतारा का स्वागत

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नयनतारा के फिल्म से जुड़ने की जानकारी दी। प्रोडक्शन हाउस ने एक्ट्रेस का स्वागत करते हुए लिखा कि अब फिल्म में दमदार अंदाज दोगुना होने वाला है।

पहले भी कई फिल्मों में साथ दिख चुके हैं दोनों

रजनीकांत और नयनतारा की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। दोनों ने ‘चंद्रमुखी’ (2005), ‘कुसेलन’ (2008), ‘दरबार’ (2020) और ‘अन्नात्थे’ (2021) में साथ काम किया है। अब ‘धर्मन’ में दोनों को फिर से साथ देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

कमल हासन कर रहे हैं फिल्म को प्रोड्यूस

‘धर्मन’ का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं, जबकि फिल्म को कमल हासन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थी और अब तक कई शेड्यूल पूरे किए जा चुके हैं। फिल्म में नयनतारा के अलावा सिमरन, राशि खन्ना और श्रीलीला भी नजर आएंगी।

वहीं, राम पोथिनेनी को फिल्म में मुख्य विलेन के किरदार के लिए अप्रोच किए जाने की खबरें हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कब रिलीज होगी ‘धर्मन’?

मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को पोंगल 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी निकेत बोम्मिरेड्डी संभाल रहे हैं। फिल्म की एडिटिंग प्रदीप ई. राघव कर रहे हैं और एक्शन सीक्वेंस अनबरीव की जोड़ी तैयार कर रही है।

अश्वथ मारिमुथु इससे पहले ‘ओह माय कडवुले’ (2020) और ‘ड्रैगन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अब देखना होगा कि रजनीकांत और नयनतारा की यह जोड़ी ‘धर्मन’ में दर्शकों को कितना पसंद आती है।

Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा को ‘रेड फ्लैग’ कहने वालों पर भड़कीं रश्मिका, बोलीं- मैं अपने पति के लिए ओब्सेस्ड हूं

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m