राजकोट। गुजरात के राजकोट में पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते शनिवार शाम एक खौफनाक वारदात सामने आई है। शहर के व्यस्त जलाराम चौक से भक्तिनगर सर्कल मार्ग पर 42 वर्षीय कारोबारी घनश्याम सिंह वाघेला की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें कार से बाहर खींचकर सीने, कंधे और हाथों पर ताबड़तोड़ 6 से 7 वार किए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए घनश्याम सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कार से बाहर बुलाकर अचानक किया हमला

घटना शनिवार शाम करीब 6:30 बजे धर्मजीवन अपार्टमेंट के पास की है। ऑयल इंजन कारोबारी घनश्याम सिंह अपने दोस्तों के साथ कार में बैठे थे। तभी काले कपड़ों में आए एक युवक ने उन्हें कार से बाहर आने को कहा। जैसे ही घनश्याम सिंह नीचे उतरे, पीछे से आए आरोपी धर्मेंद्र सिंह वाघेला ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। साथ मौजूद दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों का शक

पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे 2 साल पुराना विवाद और पारिवारिक शक सामने आया है। करीब दो साल पहले नवरात्रि के दौरान धोराजी के भादर गांव में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसका केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी पक्ष इस मामले में समझौते का दबाव बना रहा था, जिससे पीड़ित परिवार ने इनकार कर दिया था। इसके अलावा, आरोपी को संदेह था कि मृतक का उसकी भाभी के साथ अनैतिक संबंध है और वह उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है।

पुलिस की कार्रवाई

भक्तिनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह वाघेला को हिरासत में ले लिया। हमले के वक्त आरोपी के साथ मौजूद एक अन्य अज्ञात युवक की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें