मोहाली। पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जवंदा की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। पता चला है कि स्वास्थ्य स्थिति में अभी तक कोई खास सुधार नहीं आया है। वह पिछले कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं और वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में वेंटिलेटर पर रखे गए हैं। फैंस और परिवार के लोग की नजर अब मेडिकल बुलेटिन पर टिकी हुई है।
लोगों को एक उम्मीद है कि शायद उनकी सेहत में कुछ सुधार हो लेकिन अब तक डॉक्टरों की तरफ से कोई भी ऐसी आश्वस्त करने वाली खबर सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि सिंगर बीते दिनों एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे जिसके बाद उनकी यह स्थिति हो गई है और वह वेंटिलेटर पर है।
बता दें कि अस्पताल की ओर से 2-3 दिनों से कोई नया मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि आज दोपहर के बाद अस्पताल से उनकी सेहत के बारे में अपडेट जारी हो सकता है। राजवीर जवंदा इस समय अस्पताल की क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस विशेषज्ञ टीमों की सघन निगरानी में हैं।

डॉक्टर्स उनकी सेहत को स्थिर रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्हें अपनी हार्ट रेट को नियंत्रित रखने के लिए लगातार दवाइयां दी जा रही हैं। एक्सीडेंट में गायक को बहुत ज्यादा चोट आई थी।
- दिल्ली में महिला दिवस पर ‘AAP’ का BJP पर हमला, कहा- PM ने महिलाओं को फिर किया निराश, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
- टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर झूमा मुजफ्फरपुर: आधी रात को सड़कों पर उतरे लोग, ढोल-ताशे पर जमकर नाचे क्रिकेट प्रेमी
- दही के अलावा ये Probiotic Foods भी हैं फायदेमंद, यहां जाने क्या-क्या है इसमें शामिल …
- ‘जुनून के आगे ‘पनौती’ कुछ भी नहीं’, बागेश्वर महाराज ने टीम इंडिया की जीत पर दी बधाई, अहमदाबाद स्टेडियम को लेकर कही ये बड़ी बात
- Chhattisgarh Vidhan Sabha Live: होली अवकाश के बाद आज से फिर शुरू हो रही विधानसभा की कार्रवाई, अफीम की खेती पर गरमाएगा सदन…

