मोहाली। पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जवंदा की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। पता चला है कि स्वास्थ्य स्थिति में अभी तक कोई खास सुधार नहीं आया है। वह पिछले कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं और वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में वेंटिलेटर पर रखे गए हैं। फैंस और परिवार के लोग की नजर अब मेडिकल बुलेटिन पर टिकी हुई है।
लोगों को एक उम्मीद है कि शायद उनकी सेहत में कुछ सुधार हो लेकिन अब तक डॉक्टरों की तरफ से कोई भी ऐसी आश्वस्त करने वाली खबर सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि सिंगर बीते दिनों एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे जिसके बाद उनकी यह स्थिति हो गई है और वह वेंटिलेटर पर है।
बता दें कि अस्पताल की ओर से 2-3 दिनों से कोई नया मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि आज दोपहर के बाद अस्पताल से उनकी सेहत के बारे में अपडेट जारी हो सकता है। राजवीर जवंदा इस समय अस्पताल की क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस विशेषज्ञ टीमों की सघन निगरानी में हैं।

डॉक्टर्स उनकी सेहत को स्थिर रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्हें अपनी हार्ट रेट को नियंत्रित रखने के लिए लगातार दवाइयां दी जा रही हैं। एक्सीडेंट में गायक को बहुत ज्यादा चोट आई थी।
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में एक ही सवाल को तीन बार दोहराया, अभिभावक ने जताई नाराजगी
- CG News: खड़ी गाड़ी से 36 भरे सिलेंडर चोरी, 2-2 हजार रुपये में बेचे, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा
- ‘नौकरी पर संकट!’ UPSLDC में संविदाकर्मियों की छंटनी के प्रस्ताव को मंजूरी, भड़के कर्मचारी संघ
- जनता दरबार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं, अंबाला के दो ASI निलंबित
- उद्घाटन समारोह बना जंग का मैदान! काले झंडे दिखाने की चर्चा के बीच भिड़े दो पक्ष, सिंधिया और मंत्री कुशवाह की मौजूदगी में हाथापाई-कुर्सियां भी फेंकी



