राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हुई थी।
केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। एल. मुरुगन अप्रैल 2024 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे और उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी, जिस पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की खाली हुई सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। 74 साल के हरदीप सिंह दिल्ली के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में मोदी सरकार में पेट्रोलियम मंत्री है। भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त राजनयिक हैं। 2021 से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में कार्यरत है।
नामांकन से लेकर मतदान तक का पूरा शेड्यूल
चुनाव आयोग के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर तय की गई है। इसके बाद 3 नवंबर को प्राप्त हुए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि उम्मीदवार आगामी 5 नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। अगर चुनाव की स्थिति बनती है, तो आगामी 12 नवंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। हालांकि राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए यदि कांग्रेस पार्टी अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारती है, तो यह चुनाव निर्विरोध भी संपन्न हो सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

