शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान ने मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी बनाया हैं। मीनाक्षी नटराजन मंदसौर से सांसद रह चुकी हैं। वे वर्तमान में कांग्रेस महासचिव और तेलंगाना प्रदेश की प्रभारी है।

एमपी में कांग्रेस पार्टी नए नेता को राज्यसभा भेजने पर मंथन कर रही थी। आलाकमान ने अलग-अलग वर्गों के नाम मांगे थे। कमलनाथ के अलावा ओबीसी से अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल का नाम दौड़ में शामिल था। एससी में सज्जन सिंह वर्मा, महिला में शोभा ओझा, मीनाक्षी नटराजन के नाम की चर्चा थी। पूर्व विधायक प्रियव्रत सिंह और प्रवीण पाठक का भी नाम भेजा गया था। आखिर में पार्टी आलाकमान ने मीनाक्षी नटराजन के नाम पर मुहर लगाई।

बीजेपी ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। बीजेपी ने मध्य प्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल के नाम पर मुहर लगी है। रजनीश अग्रवाल वर्तमान में भाजपा प्रदेश मंत्री हैं।

18 जून को मतदान

चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, 1 जून 2026 से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी। 11 जून को नाम वापस की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। वहीं 18 जून 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections 2026 : MP में राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, इन 2 दिग्गजों पर लगी मुहर

एमपी की तीन राज्यसभा सीटों पर होगा वोटिंग

10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव होगा। जिसमें गुजरात, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 4-4 सीटों पर वोटिंग होनी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3-3 सीटों पर चुनाव होगा। वहीं झारखंड में 2, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक सीट पर इलेक्शन होगा।

मध्य प्रदेश में इनका कार्यकाल हो रहा खत्म

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और रवनीत सिंह बिट्टू समेत 24 नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं मध्यप्रदेश से दिग्विजय सिंह, जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी की राज्यसभा सीट खाली हो रही है।

एमपी विधानसभा में अभी किसके कितने विधायक ?

मध्य प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 164, कांग्रेस 64 विधायक हैं। एमपी में विधायकों की संख्या को देखते हुए बीजेपी के खाते में दो और कांग्रेस को एक सीट मिलेगी।

मीनाक्षी नटराजन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m