पंजाब से आम आदमी पार्टी AAP के राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने नामांकन भर दिया है। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और राज्यसभा छोड़कर मंत्री बने संजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे। लुधियाना से संजीव अरोड़ा के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। संजीव अरोड़ा विधानसभा का उपचुनाव लड़ने के बाद अब पंजाब सरकार में उद्योग मंत्री हैं। राजिंदर गुप्ता ट्राईडेंट ग्रुप के अध्यक्ष हैं।
आम आदमी पार्टी अब तक पंजाब से चार बड़े कारोबारियों को राज्यसभा भेज चुकी है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर है। 24 अक्टूबर को चुनाव होना है और इसी दिन मतगणना भी होगी। आप उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। मौजूदा सियासी समीकरण देखें तो राजेंद्र गुप्ता की जीत तय मानी जा रही है.
बता दें कि पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से विधायक आम आदमी पार्टी के 93, 16 कांग्रेस, 3 शिरोमणि अकाली दल और 2 भाजपा के विघायक हैं। एक सीट बसपा और एक विधयाक आजाद है।
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नो पार्किंग में खड़ा था ट्रक-ट्रेलर, पुलिस ने किया जब्त
- राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘सरकार की एक्सपायरी डेट करीब’; गोवा में जमीन और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
- उजीना गांव में 6 महीने से अधूरी नालियां, ग्रामीण अपने खर्च पर निकाल रहे गंदा पानी
- Gen-Z का अनूठा प्रदर्शन: गरबा बंद कराने वाले हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी के घर के बाहर डीजे की धुन पर किया गरबा और आरती
- नोएडा की सड़क बनी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’: बोनट पर लटके रहे दो युवक, रफ्तार में दौड़ती रही कार; वीडियो वायरल

