दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। राजनीति में अक्सर कहा जाता है कि जो दिखता है वो होता नहीं और जो होता है वो दिखता नहीं। मंगलवार रात मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत हुआ। स्वागत तो जोरदार था, लेकिन सोशल मीडिया की एक पोस्ट ने सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज कर दी है।
दरअसल, भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी के ‘जनता कार्यालय’ में शिवराज सिंह का काफिला रात 10:10 बजे पहुंचा। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उन्हें हल भेंट किया गया। शिवराज तो 10 मिनट रुककर रवाना हो गए, लेकिन असली खेल इसके बाद शुरू हुआ। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सोशल मीडिया पर स्वागत की तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में क्षेत्र के विधायकों और जिला अध्यक्ष का नाम तो सम्मान के साथ लिखा गया, लेकिन राज्यसभा सांसद माया नारोलिया का नाम गोल कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: ‘जिन्होंने सदियों गुलाम बनाया, अब वो डर रहे हैं…’, सीहोर में गरजे दामोदर यादव, कहा- जो घोड़े पर नहीं बैठने दे रहे उन्हें गधे पर बैठाएंगे
मजेदार बात यह है कि साझा की गई तस्वीरों में माया नारोलिया फ्रंट लाइन में विधायक के ठीक बगल में खड़ी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तस्वीर में मौजूदगी और पोस्ट से नाम की विदाई जनता अब चटखारे लेकर पूछ रही है कि क्या यह महज एक मानवीय चूक है या फिर अपनों के बीच ‘क्रेडिट’ की कोई नई जंग शुरू हो गई है? आखिर बड़ों का नाम भूलना इतना भी आसान नहीं होता।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

