यमुनानगर में किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। रादौर में किसान नेता मनमोहन सिंह औजला के निधन पर शोक जताने पहुंचे टिकैत ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी और सिस्टम की खामियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि जहां व्यवस्था कमजोर होगी, वहां युवा अपने आप इकट्ठा होगा और सरकार को इस बढ़ते आक्रोश को गंभीरता से लेना चाहिए।
राकेश टिकैत ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे युवा वर्ग में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक चिंगारी है, जो कभी भी बड़े आंदोलन का रूप ले सकती है। टिकैत ने कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान परेशान हैं और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
उन्होंने सरकार पर डर और दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया। देवीलाल परिवार की एकजुटता के मुद्दे पर बोलते हुए टिकैत ने कहा कि देश में राजनीतिक परिवारों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बिहार में लालू यादव परिवार, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव परिवार, हरियाणा में चौटाला परिवार और महाराष्ट्र में शिवसेना का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता के लिए परिवारों को बांटने की राजनीति हो रही है।

टिकैत ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने की कोशिश करना खतरनाक साबित हो सकता है। इस दौरान BKU हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रतनमान, यमुनानगर जिला प्रधान सुभाष गुर्जर सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
- बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना, कल से शुरू होगा ‘अभियान बसेरा’
- CG News : गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 58 लाख का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
- असम में पूर्व CM भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव, कार के टूटे शीशे, देखें Video…
- सबने मान लिया था खत्म! दो बसों के बीच फंसा साइकिल सवार, फिर जो हुआ उसे देख आंखों पर नहीं होगा यकीन
- Jharkhand Top News: हेमंत सोरेन को कोर्ट से झटका, कोयला चोरी पर CISF का एक्शन प्लान,हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, वासेपुर में फायरिंग



