प्रशांत सिंह, जांजगीर-चाम्पा। जिला में रक्षाबंधन की तैयारी शुरू हो गई है, राखियों से बाजार सज गया है, और बहनें अपने भाइयो की कलाई में राखी सजाने और भाई की लम्बी उम्र की कामना के लिए राखी खरीद रही हैं, लेकिन चाम्पा की एक महिला अपने बच्चों और सहेलियों के साथ चार साल से बार्डर में तैनात फौजी भाइयों के राखी तैयार कर रही हैं. ये राखी अपने आप में इसलिए भी अनूठा है, क्योंकि यह रेशमी धागा के साथ मिट्टी, गोबर और बीज को मिलाकर बनाया जा रहा है, और राखियों के साथ तिलक के लिए मिट्टी भी भेजने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें : एनालॉग पनीर के बाद आई दूध, दही, मक्खन की बात, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मिलावटखोरों को दी चेतावनी…

चाम्पा की रहने वाली नेहा अविनाश अग्रवाल वैसे तो मारवाड़ी महिला समिति के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में कुछ न कुछ करती रहती हैं, लेकिन चार वर्ष से नेहा अग्रवाल ने देश की रक्षा में जुटे बार्डर में तैनात फौजी भाइयों के लिए रक्षाबंधन भेजने की शुरुआत की है. नेहा अपनी सहेलियों से साथ मिलकर राखी तैयार कर रही हैं, और सजाने के लिए तिरंगा पट्टी के साथ मिट्टी, गोबर और बीजों का इस्तेमाल करती हैं.

नेहा अविनाश अग्रवाल का मानना है कि देश की मिट्टी से फौजी भाइयों का विशेष लगाव होता है. भारत माता की रक्षा के लिए फ़ौजी हर मौसम मे तैनात रहते हैं, राखी जैसे अवसरों पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी नहीं हो पाती. ऐसे में नेहा और महिला समिति ने मिट्टी, गोबर और अलग-अलग फल-फूल के बीजों से राखी बनाती हैं, और उन्हें भारत के नक्शा कर स्वरूप देकर तिरंगा फीता से चिपका कर सूखाकर एकत्र करती हैं.

वे बताती हैं कि इसका मूल मकसद राखी की खुशियाँ और फौजी भाइयों की लम्बी उम्र की कामना के साथ पौधारोपण के लिए प्रेरित करना भी है. इस राखी में मिट्टी और गोबर के साथ डाले गए फल-फूल को राखी के बाद निकाल कर एक गमला में एकत्र करना, उससे निकलने वाली पौधों को सहेज कर रखने की कामना करते हैं.

नेहा अविनाश अग्रवाल बताती है कि उनके घर में आने वाले फल-फूल के बीजों को कभी बाहर नहीं फेंकती, बल्कि बीजों को एकत्रित कर राखी में डालकर प्रकृति में हरियाली लाने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने बताया कि नींबू, संतारा, पीपल, बरगद, नीम के साथ तुलसी, गेंदा के फूलों का बीज राखियों में डाला गया है, और जैसे ही राखी को गमला में डालकर पानी सींचा जाएगा, बीज अंकुरित होकर एक सुंदर पौधा निकलेगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m