Dharm Desk – Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के वचन का पावन पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई उपहार देकर अपनी बहन के प्रति स्नेह और जिम्मेदारी व्यक्त करता है। इसल रक्षाबंधन 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन दिया गया उपहार सिर्फ एक वस्तु नहीं होता, बल्कि उसमें भावना अत्मक और ऊर्जा का प्रभाव भी जुड़ा होता है। इसलिए शास्त्रों में कुछ वस्तुओं को उपहार में देने से मना किया गया है, क्योंकि ये नकारात्मकता और अशुभ फल दे सकती हैं।
जूते-चप्पल न करें उपहार
जूते-सैंडल को अलगाव का प्रतीक माना गया है
इससे रिश्तों में दूरी और मनमुटाव बढ़ सकता है
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में खटास आ सकती है।
इष्टदेव की मूर्ति देने से बचें
देवी-देवताओं की मूर्ति उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता l। इससे ईश्वर की कृपा कम होने की मान्यता है। अपने आराध्य को किसी और को सौंपना उचित नहीं माना गया।
पानी से जुड़ी चीजें न दें
मछलीघर, वाटर फाउंटेन, बोतल आदि अशुभ माने जाते हैं।धन की स्थिरता प्रभावित हो सकती है,आय आती है लेकिन टिकती नहीं।
बहन को काले कपड़े नहीं देना चाहिए
काला रंग नकारात्मकता और शोक का प्रतीक माना जाता हशुभ अवसर पर यह रंग देना अशुभ संकेत देता है। हल्के और सकारात्मक रंगों का चयन करना बेहतर होता है।
रूमाल देने से बढ़ते हैं कष्ट
रुमाल को दुख और परेशानी का प्रतीक माना गया है। उपहार में दिया गया रुमाल जीवन में तनाव ला सकता है। इसे स्वयं खरीदना ही शुभ माना जाता है
घड़ी देने से रुकती है तरक्की
घड़ी समय और गति का प्रतीक है।इसे उपहार में देना प्रगति में बाधा का संकेत माना गया है,रिश्तों में ठहराव आ सकता है।
नुकीली वस्तुएं बिल्कुल न दें
चाकू, कैंची, तलवार जैसी वस्तुएं देना इस दिन अशुभ मानी जाती हैं।इससे रिश्तों में कटुता और विवाद बढ़ सकते है । घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
शीशे का सामान न करें भेंट
दर्पण और कांच की वस्तुएं अस्थिरता का प्रतीक कहीं जाती है इस दिन इसलिए इन चीजों से दूरियां ही बनाए रखें तो ही सर्वोत्तम होता है। इससे जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। रिश्तों में भ्रम और तनाव बढ़ सकता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


