MP Morning News: संजय पाटीदार, भोपाल। आज भाई बहन के प्रेम विश्वास और स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेगी। श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त सुबह शुरू होकर 28 अगस्त सुबह समाप्त होगी। राखी बांधने का मुख्य शुभ समय सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक रहेगा। लाभ मुहूर्त 7:33 से 9:10 बजे और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 9:10 से 9:48 बजे तक रहेगा। सुबह संभव न होने पर दोपहर 12:23 से 2 बजे तक भी राखी बांधी जा सकती है।
CM के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन दौरे पर रहेंगे। वे भोपाल से 11 बजे उज्जैन जिले के खाचरोद पहुंचेंगे। खाचरोद के चिरोला घाट आश्रम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12.50 बजे चिरोला घाट आश्रम से उज्जैन पहुंचेंगे। उज्जैन में भी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: 28 अगस्त महाकाल भस्म आरती: रक्षाबंधन पर दिव्य श्रृंगार, बाबा महाकालेश्वर को सबसे पहले बंधी राखी; सवा लाख लड्डुओं का महाभोग
शनिवार को जनविश्वास अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में शामिल होंगे। शुक्रवार को रक्षाबंधन का अवकाश होने के कारण इस बार शनिवार को संपूर्ण प्रदेश में जनविश्वास अभियान आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बालाघाट में जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन में चिन्हित शिकायतकर्ताओं की शिकायतें समक्ष में सुनी जाएगी। जनविश्वास अभियान के दौरान विभिन्न शासकीय आवासीय संस्थाएं, उदाहरणार्थ आवासीय विद्यालय, आश्रम, छात्रावास आदि का भ्रमण तथा निरीक्षण अनिवार्यत किया जाएगा। इन संस्थाओं में रहने वाले छात्र छात्राओं और युवाओं से संवाद के साथ ही महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी की जाएगी।
राम राजा की नगरी ओरछा में बीजेपी का बनेगा जम्बो प्लान
राम राजा की नगरी ओरछा में बीजेपी का जम्बो प्लान बनेगा। ओरछा में आयोजित BJP की कार्यसमिति बैठक की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली कार्यसमिति की बैठक होगी। 30 और 31 अगस्त को होने वाली बैठक में आगामी 3 महीने का प्लान तैयार किया जाएगा। साल 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर रणनीति तैयार होगी। साथ ही दतिया चुनाव में मिली हार पर भी कार्यसमिति में समीक्षा होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


