राकेश कथूरिया, कैथल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और बच्चों को विशेष सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर सभी महिलाओं और 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की है।
डीसी अपराजिता ने बताया कि यह नि:शुल्क यात्रा सुविधा 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान महिलाएं और 15 वर्ष तक के बच्चे हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगे। नि:शुल्क यात्रा सुविधा हरियाणा राज्य में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए मान्य होगी। जिसमें दिल्ली और चंडीगढ़ तक की यात्रा भी शामिल की गई है।
डीसी अपराजिता ने संबंधित अधिकारियों तथा रोडवेज डिपो प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बसों के सुगम संचालन, पर्याप्त बसों की उपलब्धता तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसी ने जिला वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। सरकार की इस पहल से महिलाओं और बच्चों को अपने परिवारजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी।
- Prime Video की नई सीरीज का ऐलान, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर
- ‘निकम्मा और बेरोजगार हो गया है विपक्ष’, दिलीप जायसवाल का तंज, दी यह बड़ी सलाह
- 6 अपचारी बालक प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार: गार्ड को कमरे में बनया बंधक, फिर रसोइया पर खाना फेंककर भागे
- रेलवे परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए मोहन सरकार का बड़ा कदम: मध्यप्रदेश में 4 स्तर की समितियों का गठन
- विजय मिश्रा को भदोही कोर्ट से राहत, जालसाजी और आपराधिक साजिश के मुकदमे में हुए आरोपमुक्त

