Rakshabandhan 2026 : रायपुर. रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के लिए बहुत मायने रखता है. इन दिनों बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने और भेजने की तैयारी में जुट चुकी हैं. इस बार रक्षाबंधन को खास बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने नई पहल शुरू की है. इनलैंड स्पीड पोस्ट सेवा के तहत बुक किए जाने वाले ‘राखी मेल’ पर डाक शुल्क में ग्राहकों को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

अगर कोई अपने भाई या परिवार में राखी को डाक के माध्यम से भेजना चाहती है तो उसे इस छूट का लाभ ले सकती हैं. यह सुविधा 12 से 28 अगस्त तक रहेगी. डाक विभाग ने बताया कि  यह छूट केवल खुदरा (रिटेल) बुकिंग पर लागू होगी तथा एक ग्राहक अधिकतम 5 आर्टिकल एक बार में बुक कर सकेगा. साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यह छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी, वैल्यू एडेड सर्विस (VAS) शुल्क पर नहीं  हालांकि कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

विशेष छूट के लिए ये करना होगा?

  • नजदीकी पोस्ट ऑफिस पर जाएं.
  • लिफाफे के आगे स्पष्ट रूप से “Rakhi Mail” लिखें.
    लिफाफा डाकघर के बुकिंग काउंटर पर जमा कराएं.

Rakshabandhan 2026 : वॉटरप्रूफ लिफाफों की भी व्यवस्था

रक्षाबंधन के दौरान बारिश और नमी से राखियों को सुरक्षित रखने के लिए डाकघरों में विशेष वॉटरप्रूफ लिफाफों की व्यवस्था भी की गई है। वहीं मिठाई भेजने के लिए विशेष बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं.  ये सुविधाएं शहरी डाकघरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की शाखाओं में भी उपलब्ध रहेंगी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H