प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वेब सीरीज ‘रक्तांचल 3’ के कलाकार पहुंचे। फिल्म अभिनेता निकितिन धीर और अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन किए। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से रक्तांचल 3 के सभी कलाकारों का सम्मान भी किया गया।
रक्तांचल 3 की टीम अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंची थी। जहां से उन्होंने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उनके साथ लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत में सहायक सचिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंदन राय भी मौजूद थे। बता दें कि वेब सीरीज ‘रक्तांचल 3’ हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


