सिरसा: 30 दिन की पैरोल समाप्त होने से ठीक पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सिरसा स्थित पुराने शाह सतनाम जी धाम के नवीनीकृत मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन कर बड़ा संदेश दिया। इस दौरान उनकी सबसे करीबी शिष्या और मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा भी मौजूद रहीं। लंबे समय बाद दोनों एक साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए।
पैरोल पर बाहर आने के बाद पहली बार राम रहीम श्रद्धालुओं के बीच दिखाई दिए। उन्होंने पुराने डेरे के रेनोवेशन कार्य की खुद निगरानी की। अब डेरे में भव्य प्रवेश द्वार, हाथियों की विशाल प्रतिमाएं, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए होटल और नई कैंटीन जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। हालांकि निर्माण कार्य अभी भी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इसे साध-संगत के लिए खोल दिया गया है।
बताया जा रहा है कि पुराने डेरे का निर्माण शाह मस्ताना के समय हुआ था और इसका डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के बीच विशेष महत्व है। राम रहीम के जेल जाने के बाद यही परिसर अनुयायियों की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन गया था। इसी वजह से इसके नवीनीकरण को डेरा प्रबंधन और अनुयायी अहम मान रहे हैं।
गौरतलब है कि साध्वियों के यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को इस बार 30 दिन की पैरोल मिली थी। वर्ष 2017 के बाद यह उनकी 16वीं पैरोल/फरलो है। शुक्रवार को पैरोल समाप्त होने के बाद उन्हें दोबारा रोहतक की सुनारिया जेल लौटना है।
- ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल गांधी-ओवैसी समेत 14 विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- Ranchi Airport News: रांची एयरपोर्ट पर बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा, वेटिंग एरिया में एक साथ बैठ सकेंगे 2160 लोग
- अंकिता भंडारी के माता-पिता की गिरफ्तारी पर भड़की हरियाणा कांग्रेस! सैलजा बोलीं- बेटी के लिए न्याय मांगना भी अपराध है?
- राजधानी में आधी रात डीजे बंद कराने को लेकर हंगामाः पुलिस पर मारपीट का आरोप, हिंदू संगठनों ने घेरा थाना
- CG Morning News : रायगढ़ और राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, पटवारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, पंचमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, आज से चार खेलों के स्कूल स्टेट…समेत पढ़ें अन्य खबरें

