अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सासाराम राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जिला कार्यालय में आज 5 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण सम्मानित स्व० रामविलास पासवान जी का 80वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेमतोष कुमार सिंह उर्फ बंटी एवं संचालन चुनचुन पासवान ने किया।
‘उनके आदर्शों पर चलना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि’
इस मौके पर प्रेमतोष कुमार सिंह ने कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे जिस-जिस मंत्रालय में रहे, उस मंत्रालय में चार चांद लगाने का कार्य किया। उन्होंने स्वर्णो के लिए भी आरक्षण की आवाज उठाई। दलित शोषित समाज की बुलंद आवाज, न्याय के प्रबल समर्थक, जन-जन के लोकप्रिय नेता रहे। उनका संघर्ष सेवा और समाज के प्रति समर्पण सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों ने उनके चित्र पर फूल माला एवं केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जयंती आज के कार्यक्रम में खासकर पूर्व ज़िलाध्यक्ष कमलेश राय उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल थे।
रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग
पटना स्थित कार्यालय में भी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस समेत अन्य नेताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि, आज हम अपने भगवान को याद कर रह हैं, जो 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुक हैं। इस दौरान उन्होंने गरीब, दलित और शोषितों के लिए काम किया है। हम आज के दिन केंद्र सरकार से रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग करते हैं। इस दौरान उनके बेटे प्रिंस पासवान समेत पार्टी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- ‘पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना किया साकार’, BJP सम्मेलन में बोले प्रमोद चंद्रवंशी

