जालंधर। आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का शुक्रवार को 3 दिन का पुलिस रिमांड खत्म हो गया है। जिसके चलते शनिवार को सुबह उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी थाना रामा मंडी के एस.एच.ओ. मनजिंदर सिंह ने दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार अरोड़ा अब भी पूछताछ में मदद नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें और रिमांड में लिया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम को विधायक रमन अरोड़ा के वकील मुख्तियार मोहम्मद ने अदालत से मंजूरी लेकर विधायक से मुलाकात की थी। दोनों के बीच करीब 20 मिनट की बात हुई थी। अब देखना है कि कोर्ट में आज होने वाली कार्यवाही के बाद क्या स्थिति बनती है । अन्य से पूछताछ जारी आपको बता दे कि शुक्रवार को पुलिस ने आतिश अरोड़ा के भाई गौरव अरोड़ा जो कि पहले विदेश गया हुआ था उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी तरह आतिश अरोड़ा को भी दोबारा पूछताछ में शामिल किया गया था लेकिन दोनों द्वारा पुलिस के समक्ष रमन अरोड़ा के बारे में कोई खुलासा नहीं किया था।

उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि वह काफी समय से उसके सम्पर्क में नहीं थे। इसके अलावा पुलिस द्वारा रमन अरोड़ा के कई करीबियों से भी पूछताछ की गई है लेकिन उनके बारे में पुलिस अधिकारियों ने कोई पुष्टि नहीं की है। पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हर रोज बुलाए जा रहे लोगों को लेकर हर किसी के मन में पुलिस का डर बना हुआ है कि उन्हें भी पुलिस नोटिस भेजकर कभी भी बुला सकती है।
- फरीदाबाद में Meta मैनेजर के पिता की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा
- ‘बेटियों की इज्जत और सुरक्षा से समझौता नहीं’, जमुई की घटना पर खौला खेसारी लाल यादव का खून
- Haryana Top News Today :हरियाणा में आज फिर खुला फसल पंजीकरण पोर्टल, 27 सितंबर तक मौका, धान खरीद को लेकर सीएम सैनी सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश, सोनीपत के गोहाना में दिनदहाड़े फायरिंग समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- कूनो से आई बुरी खबर: नामीबियाई चीता ‘गौरव’ की मौत, भारत में चीतों का आंकड़ा घटा
- Today’s Top News: असम में भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं के काफिले पर पथराव, पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, SBI कियोस्क में 1 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, जिंदा बेटी का पिता ने किया पिंडदान, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें


