जालंधर। विजीलैंस ब्यूरो द्वारा विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान को सूरत से गिरफ्तार होने की खबर अफवाह निकली है। बताया का रहा है कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। विजीलैंस के एक बड़े जांच अधिकारी द्वारा राजू मदान की गिरफ्तारी संबंधी बात को नकार दिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि राजू मदान को गिरफ्तार करने के लिए सूरत कोई टीम नहीं भेजी गई है।
विजीलैंस की टीम ने लंबी पूछताछ के बाद रमन से जुड़े लोगों से जानकारी लेने शुरू किया है। टीमों द्वारा बेनामी संपत्ति के मामले में कई जगहों पर जाकर आज जमीनों की पैमाइश की गई है।
शहर के एक शराब ठेकेदार के साथ मिलकर बनाई दुकानों की फाइलें विजीलैंस ने मंगवाई है। विजीलैंस के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक विजीलैंस को जे.पी नगर से बस्ती इलाके को जाती रोड पर स्थित पंचवटी मंदिर के पास बनी दुकानों के बारे भी जानकारी मिली है, जिसमें शहर का एक नामी शराब ठेकेदार भी शामिल है। इसी के साथ मिलकर विधायक रमन अरोड़ा ने दुकानें बनाई है। यह शराब ठेकादार रमन अरोड़ा का रिश्तेदार भी है।

कई बनेंगे सरकारी गवाह
भ्रष्टाचार के इस स्कैंडल में रमन अरोड़ा के साथ रहने वाले लगभग एकदर्जन लोगों ने सरकारी गवाह बनने की इच्छा जाहिर की है। इसमें रमन अरोड़ा का एक खास पुलिस अधिकारी भी शामिल है, क्योंकि विजीलैंस ब्यूरो इस पुलिस अधिकारी को भी तलब करने की तैयारियों में थी। इसके साथ ही रमन का साथ देने वाले कई लोग अब पुलिस के शिकंजे में फंसने वाले हैं।
- CG Assembly Budget Session: रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…
- आप सरकार का बड़ा दांव, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 से 1500 रुपयेः सीएम मान
- CBSE के 12वीं के एग्जाम पेपर में बड़ा झोल ! QR कोड स्कैन करने से खुल रहा YouTube; स्टूडेंट्स की चिंता बढ़ी
- योगी कैबिनेट की बैठक खत्म: स्टाम्प पंजीयन विभाग का प्रस्ताव मंजूर, इन 30 अहम प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
- भोपाल में 5 साल की बच्ची से रेप-हत्या के दोषी की फांसी पर रोक: अब सुप्रीम कोर्ट करेगा तिहरी मौत की सजा पर सुनवाई, HC ने बरकरार रखी थी सजा
